भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इन्सा) ने, जिसकी स्थापना 7 जनवरी, 1935 को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान (नीसी) के रूप में हुई थी, 2009 में प्लैटिनम जयंती वर्ष मनाया। जयंती समारोह का उद्घाटन भारत के प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी, 2009 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में किया गया था जिसमें अकादमी के अध्येताओं सहित 1000से अधिक वैज्ञानिकों ने भाग लिया था। उद्घाटन समारोह के बाद अन्य कार्यक्रम अकादमी के परिसर में 12 जनवरी तक जारी रहे। उद्घाटन समारोह और जनवरी 2009 के दौरान बाद के परिसंवादों तथा दिए गए व्याख्यानों के कार्यवृत्त का मोचन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा 7 दिसंबर, 2009 को कोलकाता में किया गया जो संलग्न है और देखा जा सकता है। प्लैटिनम जयंती का समापन समारोह 7-10दिसंबर, 2009को कोलकाता में आयोजित किया गया। कोलकाता नगर को, 1935 में इन्सा की स्थापना उस नगर में होने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रख कर चुना गया था। कोशिश की जा रही है कि 2010 के मध्य तक समापन समारोह का कार्यवृत्त प्रकाशित कर दिया जाए। कोलकाता समारोह में प्रस्तुत की गई पावर पॉइन्ट प्रस्तुतियां/स्लाइडें भी संलग्न हैं और देखी जा सकती हैं। प्लैटिनम जयंती में की गई /समर्थित अन्य गतिविधियाँ संलग्न अनुबंध के रूप में देखी जा सकती हैं।
नई पहलें
-
विज्ञान नीति अध्ययन प्रकोष्ठ
- इन्सा अभिलेखागार
प्रकाशन
-
-
भारत में विज्ञान : उपलब्धियां और आकांक्षाएँ पर विशेष प्लैटिनम जयंती ग्रंथ।
-
-
'फ़िज़िक्स ऐट द लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर' और 'फिजिक्स ऐंड कैमिस्ट्री ऑफ द अर्थ्ज़ इन्टीरियर' पर मोनोग्राफ़
-
भारत में खगोलिकी - एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य
-
भारत में विज्ञान का संक्षिप्त इतिहास (बी वी सुब्बारायप्पा द्वारा परिशिष्ट के साथ)
-
प्रोफेसर वी रामालिंगास्वामी की रचनाओं का संग्रह
-
एन. एम. आर. की भावी दिशाएँ
-
उद्घाटन समारोह का कार्यवृत्त इन्सा की प्लैटिनम जयंती, जनवरी 2009
-
इंडियन जर्नल ऑफ प्योर एडं एप्लाइड मैथेमेटिक्स का विशेष अंक
-
भारत की पोषण सुरक्षा : मुद्दे और आगे का रास्ता
वैज्ञानिक बैठकें
-
र्विन के जन्म की 200वी. वर्षागांठ और "ऑरिजिन ऑफ़ स्पाइसिज़" के प्रकाशन की 150वीं वर्षागांठ के साथ, "विकास" पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़, 14-17 सितंबर, 2009
-
कोलेरा टोक्सीन की खोज की 50वीं वर्षगांठ : एस. एन. डे द्वारा
-
होमी भाभा के जन्म की 100वीं वर्षागांठ, 3-5 दिसंबर, 2009 बी.ए.आर.सी., मुंबई
-
पारंपरिक ज्ञान पर आधारित आणविक चिकित्सा, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे, 21-23 नवंबर, 2009
-
चुंबकीय अनुनाद और द्विआणविक चुंबक विज्ञान पर परिसंवाद, संयुक्त रूप से आई.आई.सी.टी., हैदराबाद और राष्ट्रीय चुंबकीय अनुनाद सोसायटी (एन.एम.आर.एस.), बेंगलूर द्वारा (संयोजक : प्रोफ़ेसर सी .एल. खेतरपाल / डॉ. जे. एस. यादव)
-
उच्च जैविक अकाबर्निक रसायन पर अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद (एस.ए.बी.आई.सी. - 2009) 4-7 नवंबर 2009, टी.आई.एफ़.आर., मुंबई में।
|