भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान परिषद और इसकी विविध मान्यताप्राप्त यूनियनों/समितियों/आयोगों इत्यादि से जुड़ी हुई निकाय है। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान परिषद (इक्सू) मानवता के हितलाभ के लिए विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक गतिविधियों और उनके अनप्रयोगों को प्रोत्साहन देने के लिए 1931 के दौरान स्थापित एक गैर-सरकारी संगठन है। यह उपलब्धि वैज्ञानिक कार्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने और विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में अंतरराष्ट्रीय यूनियनों के गठन को प्रोत्साहन देने से प्राप्त हुई है। अकादमी भारत में इक्सू गतिविधियों के साथ सहयोग करने के लिए स्थापित की गई विविध राष्ट्रीय समितियों के माध्यम से कार्य करती है।
| राष्ट्रीय समितियों की भूमिका |
|
संबद्ध संगठन (इन्सा) के माध्यम से संविधियों के संगठनात्मक परिवर्तनों, वैज्ञानिक कार्य के लिए प्रस्तावों अथवा विचार-विमर्श के लिए विषयों से संबंधित अपने दृष्टिकोणों संबंधी सिफारिश करना।
|
|
देश की स्थिति रिपोर्ट तैयार करना जोकि संबंधित यूनियन की महासभा के सामने लाने के लिए वांछनीय हो सकती है। |
|
संबद्ध संगठन (इन्सा) उनके द्वारा प्रायोजित संबंधित यूनियन और अन्य अंतरराष्ट्रीय कांग्रेसों की महासभाओं में संबद्ध संगठन को प्रस्तुत करने के लिए वैज्ञानिकों की सिफारिश करना। |
|
अंतरराष्ट्रीय यूनियनों के तत्त्वावधान में भारत में अंतरराष्ट्रीय सम्मोलनों/कांग्रेसों/महासभाओं का आयोजन करना।
|
|
इक्सू निकायों में विभिन्न कार्यकारी पदों के लिए भारतीय वैज्ञानिकों के सुयोग्य नामों की सिफारिश करना। |
|
|
विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में राष्ट्रीय समितियों के सभापति और इसके सदृश्य अंतर्राष्ट्रीय इक्सू निकायों से बनी समिति से इक्सू राष्ट्रीय समिति बनती है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (अंतर-राष्ट्रीय मामले), इन्सा इस समिति के क्रमशः पदेन सभापति और सदस्य-सचिव होते हैं।
इक्सू राष्ट्रीय समिति के लक्ष्य और उद्देश्य निम्नलिखित हैं : |